Search

 
 
 

धनबाद : पुलिस मेंस एसोसिशन चुनाव में नामांकन प्रक्रिया खत्म, 7 को वोटिंग

 
Dhanbad : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिशन धनबाद शाखा के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. गुरुवार को प्रत्याशियों ने चुनाव पदाधिकारी के सामने नामांकन पत्र भरा. नाम वापसी की तिथि 5 जनवरी है, जबकि 7 जनवरी को मतदान और उसी दिन शाम में मतगणना होगी. पुरानी टीम के साथ नए प्रत्याशी भी किस्मत जमा रहे हैं. निवर्तमान अध्यक्ष कमलेश कुमार रवि ने अध्यक्ष पद के लिए दोबारा नामांकन भरा है. अनिल कुमार मिश्रा, रमेश राम, शंभू कुमार गुप्ता, यमुना कुमार, चंदन कुमार यादव फिर मैदान में उतरे हैं. दूसरे खेमे से अध्यक्ष पद पर हवलदार लोर सिंह मुंडा, उपाध्यक्ष पद पर रितेश कुमार, सचिव पद पर हीरालाल महतो, कोषाध्यक्ष पद पर मस्त मौला यादव, संयुक्त सचिव के लिए विपुल कुमार, केंद्रीय सदस्य के लिए मोहम्मद साजिद व अंकेक्षक पद के लिए जोहन उरांव ने नामांकन किया है. तीसरी खेमे से उपाध्यक्ष के लिए रंजन महतो, संयुक्त मंत्री के लिए रमेश महतो, अंकेक्षक के लिए हामिद अंसारी किस्मत आजमा रहे हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-thieves-targeted-5-houses-in-lodhna-in-one-night-ran-away-with-goods-worth-lakhs/">धनबाद

: लोदना में चोरों ने एक ही रात 5 घरों को बनाया निशाना, लाखों का सामान ले भागे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही