Search

 
 
 

धनबाद : बीबीएमकेयू में पीजी की 3488 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में 10 अक्टूबर से पीजी सत्र 2022-24 में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई. चांसलर पोर्टल खोल दिया गया है. कुल 3488 सीटों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इस वर्ष 88 सीटें बढ़ाई गई हैं. पीजी विभाग के 32 विभागों के लिए 2600 सीट, एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में तीन विभागों के लिए 408, आरएसपी कॉलेज झरिया में कॉमर्स के लिए 320 और बीएस सिटी कॉलेज बोकारो में 2 विभागों में 160 सीटों पर नामांकन लिए जाएंगे. बता दें कि पिछले सत्र में पीजी विभाग में 2512 सीटों पर नामांकन हुआ था. इस वर्ष पीजी डिपार्टमेंट के ह्यूमिनीटी विभाग में फॉरेन लैंग्वेज फ्रेंच, जर्मन और जैपनीज़ विषयों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. विद्यार्थी तीनों भाषा में 32-32 सीटों पर आवेदन कर सकते हैं.

  यूनिवर्सिटी पीजी डिपार्टमेंट में 2600 सीटें

यूनिवर्सिटी पीजी डिपार्टमेंट में एजुकेशन 48, आर्ट एंड कल्चर 32, बंगाली 32, इंग्लिश 128, फ्रेंच 32, जर्मन 32, जापानीज 32, हिंदी 240, संस्कृत 32, उर्दू 48, इकोनामिक 168, हिस्ट्री 280, मैनेजमेंट स्टडीज 48, मास कम्युनिकेशन 32, जियोग्राफी 64, सोशियोलॉजी 64, फिलॉसफी 48, पॉलिटिकल साइंस 144, साइकोलॉजी 64, कॉमर्स 240, बॉटनी 56, केमिस्ट्री 96, कंप्यूटर साइंस 32, एनवायरमेंटल साइंस 32, जियोलॉजी 32, लाइफ साइंस 32, मैथमेटिक्स 192, फिजिक्स 112, जूलॉजी 112, होम साइंस में 32 सीट निर्धारित हैं. एसएसएलएनटी महिला कॉलेज धनबाद में हिस्ट्री 112, पोलिटिकल साइंस 96 और कॉमर्स में 200 सीट हैं. आरएसपी कॉलेज झरिया में सिर्फ कॉमर्स की 320 सीट है, जबकि बीएस सिटी कॉलेज बोकारो में हिस्ट्री 64 और मैथमेटिक्स की 96 सीट पर आवेदन आमंत्रित किये गए हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bike-rider-dies-after-being-crushed-by-truck-in-jharia-another-injured/">धनबाद

: झरिया में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही