Search

 
 
 

धनबाद : अराजपत्रित कर्मचारियों ने 17 सूत्री मांगों की पूर्ति के लिए दिया धरना

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) अराजपत्रित कर्मचारियों ने 11 अक्टूबर मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. धरना में आंगनबाडी, सेविका, सहायिका, सहिया साथी, बीटीटी, एसटीटी, योग शिक्षक, डीएमएफटी के कर्मचारी, लिपिक, पंचायत सचिव, राजस्व उप निरीक्षक चिकित्सा कर्मी पारा मेडिकल, रोजगार सेवक, चतुर्थवर्गीय कर्मी, आउटसोर्सिंग कर्मचारी व संविदा के कर्मी मौजूद थे. झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ से जुड़े कर्मचारियों ने बताया कि उनकी 17 सूत्री मांगें लंबित हैं. पुरानी पेंशन योजना से वंचित कर्मचारियों को उसमें शामिल करने, सभी लिपिक पंचायत सचिव एवं अन्य कर्मचारियों का न्यूनतम ग्रेड पे 2400 रुपये की स्वीकृति, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को तृतीय वर्ग में प्रोन्नति, समाहरणालय संवर्गीय लिपिकों की तरह सभी विभागों के लिपिकों के लिए प्रोन्नति नियमावली लागू करने व सभी विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मियों को नियमित करने की मांग की गई है. धरना में मधुसूदन पासवान, नंदलाल गोप, संजुत कुमार सहाय, नरेश कुमार साहू, शिव शंकर, राम पुकार पासवान, मुनव्वर आलम, सुदन चंद्र राणा, झरी लाल महतो, चंद्रिका प्रसाद, नीलकंठ दास, विजय यादव, सुखदेव गोप, नंदलाल चौहान, दिनेश हजाम सहित भारी संख्या में सहिया मौजूद थी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-railway-workers-will-fast-on-12-on-demand-to-implement-old-pension-scheme/">धनबाद

: पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग पर 12 को अनशन करेंगे रेल कर्मी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही