Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: एसएनएमएमसीएच के जन औषधि केंद्र में सभी को नहीं मिलती जेनेरिक दवा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ( एसएनएमएमसीएच ) में मरीजों को जेनरिक दवा नहीं मिल रही है. अस्पताल प्रबंधन का 300 से अधिक तरह की जेनरिक दवाएं उपलब्ध कराने का दावा खोखला साबित हो रहा है. एसएनएमएमसीएच के जन औषधि केंद्र पर दवा लेने के लिए पहुचने वाले आधे से अधिक मरीजों को बैरंग लौटना पड़ रहा है.  संचालक उन्‍हें यह कहकर लौटा दे रहे कि यह दवा उनके पास उपलब्ध नहीं है, बाहर से खरीद लें.

    हर रोज लगभग 1200 से अधिक मरीज पहुंचते हैं

500 बेड वाले इस बड़े अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 1200 से अधिक मरीज दवा लेने पहुचते हैं. ओपीडी समेत भर्ती मरीजों में से बस कुछ ही को दवा मिल पाती है. जानकारी के अनुसार इन दिनों जन औषधि केंद्र में ब्लड प्रेशर, शुगर, उल्टी, विटामिन, प्रसूता महिलाओं के लिए मॉकफोलेट टैबलेट , डॉक्सीनेट टेबलेट तथा सस्टेन विटी टेबलेट के अलावा के महत्वपूर्ण दवाओं की घोर कमी है. मरीजों को महंगी दर पर बाहर दवा खरीदनी पड़ रही है.

     काउंटर पर भीड़, दवा मिलना नसीब की बात

शुभम संदेश ने 15 अप्रैल को एसएनएमएमसीएच के जनऔषधि केंद्र का जायजा लिया. वहां काउंटर पर मरीजों की भीड़ थी. मरीज व परिजन बारी बारी से काउंटर पर बैठे कर्मचारी को डॉक्‍टर का लिखा पुर्जा थमा रहे थे. परंतु कुछ मरीजों को तो दवा दी गयी, किसी को पूरी तो किसी को आधी. लेकिन अधिकतर मरीजो को यह कहकर लौटा दिया गया कि यह दवा नहीं है, बाहर से खरीद लें.

  नहीं मिली दवा, बाहर से खरीदने के पैसे नहीं

अस्पताल में भर्ती मरीज के लिए दवा लेने पहुंचे परिजन सुनील महतो बताते हैं कि उनकी पत्नी प्रसूता विभाग में पिछले दो दिनों से भर्ती है  पर्ची में लिखी एक भी दवा जनऔषधि केंद्र में नही मिली. उन्होंने बताया कि घर की माली हालत ठीक नहीं है. महंगी दवा बाहर से खरीदना  कष्टदायक साबित हो रहा है.

    कई दवाओं का दिया गया है ऑर्डर: संचालक

इस मामले में किसी जिम्मेवार से तो बात नहीं हो सकी, मगर जन जनऔषधि केंद्र के संचालक का कहना है कि इतने बड़े अस्पताल में सारी दवाओं का मेल रखना नामुमकिन लग रहा है. हालांकि लगातार प्रयत्नशील रहते हैं कि मरीजों को ज्यादा से ज्यादा दवा उपलब्ध करा सकें. फिलहाल कई दवाओं का आर्डर दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही