Search

 
 
 

धनबाद: तोपचांची में जलापूर्ति योजना से नहीं मिल रहा लाभ

 
Topchachi: तोपचाची (Topchachi) झारखंड सरकार की पेय जलापूर्ति योजना के तहत 28 करोड की लागत से तोपचांची के छह पंचायतों में पेय बनाई गई जल मीनार और बिछाई गई पाइप लाइन व्यर्थ साबित हो रही है. बताते हैं कि पेय जलापूर्ति योजना का निर्माण कार्य पिछ्ले पांच बर्षो से चल रहा है. तोपचांची के चैता ग्राम पंचायत के खेरा बेड़ा स्थित जमुनिया नदी, जिसकी दूरी लगभग 8 किलोमीटर है, पाइप लाइन बिछा कर धोवाटांड़ स्थित जल मीनार से जोडा गया है. इस जल मीनार से ग्राम पंचायत तोपचांची, दुमदुमी, तातरी भईया चितरो, चितरपुर के सैकड़ों घरों में जला जलपूर्ति होनी है. लेकिन समय बीत जाने के बावजूद पेयजल से लोग बंचित हैं. आजसू पार्टी के किसान प्रकोष्ठ जिला सचिव सदानंद महतो ने शीघ्र जलापूर्ति व्यस्था बहाल करने की मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही