Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: निरसा ही नहीं, पूरे राज्य में बह रही बदलाव की बयार : कुश महतो

Advertisement
Advertisement

जेबीकेएसएस के 26 जुलाई के महाजुटान की सफलता पर दी लोगों को  बधाई

Nirsa : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति  (जेबीकेएसएस) की बैठक 28 जुलाई शुक्रवार को बेनगड़िया में हुई. बैठक में समिति के सदस्य कुश महतो ने कहा कि निरसावासी जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली से काफी नाराज हैं और बदलाव चाहते हैं. यही कारण है कि लोगों ने 26 जुलाई बुधवार को महाजुटान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद यहां के लोगों ने बिजली उत्पादन के लिए अपनी जमीन देकर मैथन व पंचेत डैम का निर्माण कराया. निरसा क्षेत्र में कई कोलियरियां खुली तो उसमें भी अपनी जमीन दी. लोगों ने सोचा था कि डैम व कोलियरियां खुलने से उनकी दशा में सुधार होगा, परंतु जनप्रतिनिधियों ने लोगों की इस सोंच पर पानी फेर दिया. यहां के विस्थापित अपने हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ते-लड़ते भगवान को प्यारे हो गए अब उनके वंशज लड़ रहे हैं. कहा कि बदलाव के बिना लोगों को हक व अधिकार नही मिल सकता. लोगों की उमंग और जोश से साबित हुआ है कि निरसा के लोग अब बदलाव चाहते हैं. श्री महतो ने कहां की निरसा में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में समिति के प्रति रुझान बढ़ा है. उससे जाहिर होता है कि अब झारखंड के लोग बदलाव चाहते हैं. बैठक में  महेश मोदी, गोविंद महतो, देव कुमार महतो, मनोज महतो, सुदेश महतो, देबू महतो, गणेश महतो, शिबू महतो, सुशील महतो, बबलू महतो, सौरव महतो गौतम महतो, राम प्रसाद रवानी, दीपनारायण हेंब्रम, रंजीत महतो (मदनडीह अध्यक्ष), चिरंजित मंडल, राजेन्द्र प्रसाद महतो, संजय महतो, राजकिशोर महतो, अभिलाष महतो समेत अन्य उपस्थित थे. 26 जुलाई के महाजुटान की सफलता पर निरसा विधानसभा क्षेत्र समिति के सदस्य मिठू महतो व अन्य को बधाई दी गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही