Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: नहीं मिली प्रोत्साहन राशि, आंदोलन की राह पर सहिया व अन्य कर्मी

Advertisement
Advertisement

कोविड काल में निभाई महत्वपूर्ण जिम्मेवारी, घोषणाओं को भूल गई सरकार

Dhanbad:  सहियाएं और आउटसोर्स कर्मचारियों को बेहतर सेवा देने के एवज में राज्य सरकार ने अतिरिक्त मानदेय व प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी. परंतु लगता है सरकार और स्वास्थ्य विभाग उन घोषणाओं को भूल चुका है. क्योंकि वे घोषणाएं आज तक जमीन पर नहीं उतरी हैं. इधर सरकार की वादाखिलाफी से सहियाओं का संगठन आक्रोशित हो कर आंदोलन की रणनीति तैयार करने में जुट गया है. बताते चलें कि धनबाद में 2300 सहियाएं स्वास्थ्य सेवा में जुटी हुई हैं. सहिया साथी बीटीटी व एसटीटी की संख्या लगभग 200 है. कोविड काल में उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया, जिसका बसूबी निर्वाह भी उन्होंने किया. लिहाजा सरकार ने सभी सहियाओं को एक वर्ष के लिए प्रत्येक माह 1000 रुपये अतिरिक्त मानदेय देने की घोषणा की. इस घोषणा के मुताबिक प्रत्येक सहिया को साल में 12 हजार रु अतिरिक्त भुगतान होना था. परंतु घोषणाओं पर अमल नहीं हुआ. राशि सहिया व अन्य कर्मचारी आजतक प्रोत्साहन राशि से वंचित हैं. राशि के भुगतान   के लिए कई बार पत्राचार किया गया. परंतु कोई नतीजा नहीं निकला. राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री व अभियान निदेशक को पत्र लिख कर शीघ्र भुगतान करने का आग्रह किया है. भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही