Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीबीएमकेयू में पढ़कर नहीं, अब लड़कर लेंगे डिग्री

उत्तर पुस्तिकाओं में लिखे किस्सों से विवि प्रशासन भी भौंचक

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के हित से जुड़े मुद्दों को लेकर हमेशा चर्चा में रहा है. अपने हक के लिए विद्यार्थियों व छात्र संगठनों का विरोध-प्रदर्शन भी आम हो गया है. इस बार तो फेल विद्यार्थियों ने पास होने के लिए ही आंदोलन छेड़ दिया. विद्यार्थियों के आंदोलन के बाद जब कुलपति ने इन विद्यार्थियों की कॉपी निकलवाई, तो उनमें ऐसी-ऐसी बातें लिखी थीं, मानो वे पढ़कर नहीं, लड़कर डिग्री लेना चाहते हैं. कॉपी में लिखी विद्यार्थियों की बातों से कॉपी जांचकर्ता से लेकर विवि प्रशसन तक भौंचक है.

एक विद्यार्थी ने लिखा- गांधी जी अच्छे महिला थे

उत्तर पुस्तिकाओं की पुनर्मूल्यांकन की मांग पर कुलपति ने कुछ विद्यार्थियों की कॉपियां निकलवाई. असेसमेंट ऑफ़ लर्निंग के पेपर में वाक्य बनाने के दौरान एक विद्यार्थी ने लिखा था- "महात्मा गांधी अच्छी महिला हैं". सीओ के समक्ष ऐसी ही दो-चार उत्तरपुस्तिकाएं निकलवाने के बाद विद्यार्थी पुनर्मूल्यांकन की मांग से पीछे हट गए. इस पर कुलपति ने स्पष्ट कर दिया कि फेल विद्यार्थियों को परीक्षा देनी ही होगी. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-150-meat-and-fish-shops-remained-closed-on-mahavir-jayanti-in-the-city/">धनबाद:

महावीर जयंती पर शहर में मांस-मछली की डेढ़ सौ दुकानें रही बंद 

सेमेस्टर-2 के फेल विद्यार्थी किए गए प्रमोट

विवि प्रशासन ने बीएड सेमेस्टर-2 (सत्र 2021-23) में फेल विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया है. साथ ही शर्त लगा दी है कि इन विद्यार्थियों को फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा से पहले दूसरे सेमेस्टर के फेल विषयों की दोबारा परीक्षा देकर पास होना अनिवार्य होगा. यह निर्णय विवि के परीक्षा विभाग की आकस्मिक बैठक में लिया गया. वहीं, प्राप्तांक पर संशय जताने वाले विद्यार्थियों को आंतरिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाएं डीएसडब्ल्यू कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया.

बीएड सेमेस्टर 2 में 35 प्रतिशत विद्यार्थी हो गए थे फेल

ज्ञात हो कि 31 अप्रैल को जारी बीएड सेमेस्टर 2 के रिजल्ट में लगभग 35 प्रतिशत बच्चे फेल थे. इससे नाराज विद्यार्थियों ने आंदोलन शुरू कर दिया था. विद्यार्थियों ने शनिवार को विश्वविद्यालय कार्यालय में प्रदर्शन के बाद सोमवार को उपायुक्त आवास के पास सिटी सेंटर-स्टेशन मुख्य सड़क को जाम कर दिया. इसके बाद धनबाद सीओ प्रशांत लायक, छात्र प्रतिनिधि और विवि प्रशासन के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-pipeline-will-be-laid-for-water-supply-in-kali-pahari-of-agyarkund/">धनबाद

: एग्यारकुंड के काली पहाड़ी में जलापूर्ति के लिए बिछेगी पाइपलाइन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही