Search

 
 
 

धनबाद : जोड़ापोखर में टाटा की जमीन पर बने दर्जनों आवासों को खाली करने का नो‍टिस

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/13-trains-started-operating-including-dhanbad-ranchi-intercity-express-alleppey/">(Dhanbad)

जिले के जामाडोबा स्थि‍त टाटा झरिया डिवीजन प्रबंधन ने जोड़ापोखर 8 नंबर में कंपनी की जमीन पर बने दर्जनों अवासों व दुकानों को एक सप्‍ताह में खाली करने का नोटिस थमाया है. इससे स्‍थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों ने 21 जून को बैठक कर निटिस का विरोध किया. कहा कि जान दे देंगे, पर आवास खाली नहीं करेंगे. बैठक की अध्यक्षता युवा नेता राकेश सिंह ने की. स्‍थानीय निवासी कुंती देवी व सुनील सिंह ने कहा कि‍ हमलोग जोड़ापोखर 8 नंबर में पिछले करीब 70 वर्षों से रह रहे हैं. मजदूरी व दुकानदारी कर परिवार चला रहे हैं. कंपनी उजाड़ने की साजिश रच रही है. टाटा जामाडोबा के अधिकारि‍यों ने नोटिस देकर उक्त स्थल को खाली करने को कहा है. लेकिन वे लोग किसी कीमत पर घर नहीं खाली करेंगे. लोगों ने बैठक के बाद नोटिस के विरोध में प्रदर्शन कि‍या. युवा नेता राकेश सिंह ने कहा कि‍ अगर कंपनी प्रबंधन ने गरीबों व दुकानदारों को जबरन हटाने का प्रयास किया, तो टाटा जामाडोबा डिवीजन कार्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा. लोग चक्का जाम कर धरने पर बैठेंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-families-staged-a-protest-against-the-evacuation-of-the-house-in-the-housing-colony/">धनबाद

: हाउसिंग कॉलोनी में आवास खाली कराने के विरोध में परिवारों ने दिया धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही