Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: देसी कट्टा के साथ पकड़ाया कुख्यात अपराधी

Sindri : सिंदरी (Sindri) कुछ अपराधियों ने बाहर से आकर सिंदरी व बलियापुर क्षेत्र में छिपने का ठिकाना बना लिया है. ऐसे ही एक अपराधी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है. किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे जोरापोखर थाना क्षेत्र निवासी डोमन राम को बलियापुर पुलिस ने देसी कट्टा के साथ पकड़ लिया और बुधवार 8 मार्च को जेल भेज दिया. बलियापुर थाना प्रभारी पंकज वर्मा ने बताया कि डोमन माम ट्रक व हाइवा चोरी में संलग्न रहा है. इस प्रोफेशनल अपराधी के खिलाफ धनबाद जिला के कई थानों में केस दर्ज है. गुप्त सूचना के आधार पर बलियापुर के बाघमारा पंचायत क्षेत्र से मंगलवार की देर रात उसे देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया और केस दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही