Search

 
 
 

धनबाद: अब 250 परिवारों को डायरेक्ट समर्सिबल से मिलेगा पिट वाटर

 

सिजुआ जीएम ने किया निरीक्षण, पाइप बिछाने का काम जारी रखने का एलान

Loyabad: लोयाबाद दुर्गा मंदिर कॉलोनी में तीन साल बाद कॉलोनी वासियों को फिर से पिट वाटर मिलेगा. अब डायरेक्ट समर्सिबल से 250 परिवार को पानी मिलेगा. गुरुवार 20 जुलाई को सिजुआ जीएम अनूप राय लोयाबाद दुर्गा मंदिर कॉलोनी पहुंचे और लोगों से बातचीत कर जानकारी ली. पाइप बिछाने का काम भी दोबारा शुरू हो चुका है. जीएम एक शिकायत पर यहां आए थे. किसी ने यह कहकर काम रुकवा दिया था कि निगम की पाइप लाइन से सटाकर पाइप बिछाने के लिए एनओसी की जरूरत पड़ती है. जीएम ने कहा कि जमीन बीसीसीएल की और एनओसी भी बीसीसीएल को लेना पड़े,ऐसा कौन से कानून में लिखा है. तय हुआ कि पाइप बिछाने का काम जारी रहेगा और एक सप्ताह के भीतर करीब 250 परिवार को पिट वाटर सुचारु रूप से मिलने लगेगा.

 क्या है मामला

लोयाबाद की लगभग 25 हजार आबादी को कोलियरी के पास समर्सिबल से पिट वाटर सप्लाई होती है. अलग अलग दिनों में अलग क्षेत्रो में बांट कर पानी सप्लाई होती हैय लेकिन दुर्गा मंदिर के 250 परिवारों को करीब तीन साल से पिट वाटर नहीं मिल रहा है. इस मुद्दे को लेकर मजदूर और यूनियन प्रतिनिधि लगातार शिकायत दर्ज कराते रहे हैं. अब प्रबंधन ने निर्णय लिया कि समर्सिबल वाली पाइप में जोड़कर डायरेक्ट हल निकाला जाए. बताया जाता है कि समर्सिबल लाइन से पांच नंबर सिम में पानी कम स्टोर होता है और फिर पुरानी पाइप में मनमर्जी से लोगों ने दो जगह लगभग 80 कनेक्शन जोड़ लिया है. इस वजह से 250 परिवारों को पिट वाटर नहीं मिल रहा है. मौके पर एरिया सिविल इंजिनीयर कुंदन कुमार कोलियरी प्रबंधक संजय नंदा,कोलियरी अभियंता तरूण कुमार, जयप्रकाश पांडेय, रवि चौबे, राजेन्द्र पासवान, एसएस प्रसाद, मुन्ना यादव सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही