Dhanbad : धनबाद जिले के सभी निजी व सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भीषण गर्मी के मद्देनजर राहत मिल गई है. गर्मी की छुट्टी के बाद 12 जून से खुलने वाले सभी स्कूल अब 15 जून से खुलेंगे. हालांकि 12 जून से खुलने वाले जिले के अधिकतर निजी स्कूलों ने भी गर्मी को देखते हुए पहले ही छुट्टी आगे बढ़ाने का निर्णय लिया था. अब जिले के कुछ निजी स्कूल 16 जून तो कुछ 19 जून से संचालित होंगे.
: बूंदाबूदी के बावजूद उमस भरी गर्मी से राहत नहीं [wpse_comments_template]
सरकार के सचिव ने जारी किया आदेश
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने अत्यधिक गर्मी पड़ने और लू को ध्यान में रखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी, अल्पसंख्यक एवं सभी निजी स्कूलों को 14 जून तक के लिए बंद रखने का आदेश दिया है. सरकार के सचिव के रवि कुमार ने 11 जून को इस बाबत पत्र जारी कर दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-despite-drizzle-there-is-no-respite-from-the-humid-heat/">धनबाद: बूंदाबूदी के बावजूद उमस भरी गर्मी से राहत नहीं [wpse_comments_template]
Leave a Comment