30 जून के बाद स्थानीय मुद्दों पर देंगे ध्यान, लोगों को दी धैर्य रखने की सलाह
Niraj Kumar Dhanbad : भाजपा शीर्ष नेतृत्व का निर्देश है कि 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान के तहत केंद्र सरकार के नौ वर्षों के कार्यों व उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं. इसके बादही स्थानीय मुद्दों पर ध्यान दें अथवा आंदोलन करें. यह रहस्य भारतीय जनता पार्टी के धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने 15 जून गुरुवार को राइट हिला के निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में कही. एक सवाल के जवाब में सांसद ने स्वीकार किया कि लोग रंगदारी, हत्या, लॉ एंड ऑर्डर, बिजली पानी जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं. परंतु इन स्थानीय मुद्दों पर आंदोलन 30 जून के बाद ही होगा. इसीलिए अभी जनता को धैर्य रखने की जरूरत है. उत्तर प्रदेश से गुंडे भागकर धनबाद भी आते होंगे
सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का सुशासन है. वहां लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति इतनी अच्छी है कि गुंडे पलायन करने को मजबूर हैं. वहां से भागकर वे झारखंड के अन्य इलाकों व धनबाद में भी पहुंच रहे हैं. क्योंकि यहां खराब लॉ एंड आर्डर की वजह से अनुकूल परिस्थितियां मिलती हैं. हालांकि बाद में बात को घुमाते हुए सांसद ने कहा कि गुंडे और भी कहीं जाते होंगे. रंगदारी, हत्या, बिजली-पानी संकट से जूझ रहा कोयलांचल
बता दें कि विगत कुछ दिनों में अपराधियों ने बेखौफ होकर लोगों पर गोलियां चलाई हैं और उसकी जिम्मेवारी भी ली है. साफ है कि उन्हें पुलिस व कानून का खौफ नहीं है. प्रिंस खान व अमन सिंह के गुर्गों द्वारा रंगदारी मांगने की घटनाएं चरम पर हैं. झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह के देवर हर्ष सिंह की फॉर्च्यूनर से दुर्घटना के बाद जांच रफ्तार नहीं पकड़ रही है. बिजली की कटौती और जल संकट से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. परंतु न सरकार को फिक्र है और न विपक्ष को. [wpse_comments_template]
Leave a Comment