Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : न्यूज 11 के निदेशक अरूप चटर्जी से अब CBI पूछताछ करेगी

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : न्यूज 11 के निदेशक अरूप चटर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं. धोखाधड़ी व चिटफंड के विभिन्न मामलों में जेल में बंद अरूप चटर्जी से अब सीबीआई की टीम पूछताछ करेगी. 25 अगस्त को सीबीआई के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव की अदालत में सीबीआई के विशेष अभियोजक चंदन कुमार सिंह ने आवेदन दाखिल कर इस बाबत प्रार्थना की है. झारखंड उच्च न्यायालय के 11 मई 2015 को पारित आदेश के आलोक में सीबीआई ने झारखंड के विभिन्न थानों में दर्ज चिटफंड कंपनियों के मुकदमे को टेकओवर करने का आदेश दिया था. उक्त आदेश के आलोक में देवघर टाउन थाना कांड संख्या 543 / 13 को सीबीआई के भष्टाचार निरोधी शाखा ने टेकअप किया था. सीबीआई ने प्राथमिकी में केयर विजन लिमिटेड, म्यूचल विजय लिमिटेड, शेयर विजन इंफ्रास्ट्रक्चर एवं एग्रो टेक लिमिटेड के सीएमडी, एमडी के विरुद्ध मुकदमा 2015 में दर्ज किया था. इसी मामले में सीबीआई ने दो बार अरूप चटर्जी को सम्मन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था, परंतु अरूप चटर्जी सीबीआई के सामने उपस्थित नहीं हुए थे. इसी दौरान धनबाद पुलिस ने उसे एक कोयला कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले में रांची से गिरफ्तार कर लिया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई अभी केवल अरूप चटर्जी से इस घोटाले में उनकी संलिप्तता के विषय में पूछताछ करेगी. अभी सीबीआई ने अरूप चटर्जी को इस मामले में रिमांड नहीं लिया है न ही इस मामले में न्यायिक हिरासत में लेने की प्रार्थना अदालत से की है. यदि पूछताछ में अरूप चटर्जी की संलिप्तता इन मामलों में मिलती है, तो सीबीआई उसे हिरासत में लेगी. यह भी पढ़ें : सिंदरी">https://lagatar.in/dhanbad-firing-between-lucky-singh-faction-and-villagers-in-sindri-pathardih-and-bhaura-op-in-charge-injured/">सिंदरी

में लक्की सिंह गुट व ग्रामीणों के बीच फायरिंग, पाथरडीह व भौरा ओपी प्रभारी घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही