Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अब जिले की प्रत्येक पंचायत में बनेगा सामुदायिक केंद्र

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: जिले की प्रत्येक पंचायत के एक भवन को सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा. उसमें एक पुस्तकालय भी बनाया जाएगा. सामुदायिक केन्द्र का उपयोग हर तरह की सामाजिक-सासंकृतिक गतिविधियों के लिए होगा. उक्त बातें गुरुवार 3 फरवरी की शाम जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के पदाधिकारियों के साथ बैठक में डीसी संदीप सिंह ने कही. उन्होंने ग्रामीण विकास के अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. डीसी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पंचायतों में वैसे भवन को चिन्हित कर सूची जिला मुख्यालय को भेजने का निर्देश दिया.

      पदाधिकारी तय समय सीमा में करें कार्य का निष्पादन

उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, पंचायत सचिव, रोजगार सेवकों को पंचायत भवन में उपलब्ध रहने, हर पंचायत भवन में पंचायत सचिव, रोजगार सेवक का नाम, मोबाइल नंबर, कमरा नंबर और वे सप्ताह के किस-किस दिन उपलब्ध रहेंगे, स्पष्ट अक्षरों में लिखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा इससे ग्रामीण जान सकते हैं कि वे किस दिन उनसे कहां मिल सकते हैं. उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को समय पर कार्यालय आने और लोगों के कार्य का निष्पादन करने का भी निर्देश दिया.

      बैंक सरकारी गाइड लाइन का करे पालन

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी बैंकों को निर्देश दिया कि वे पीएमएवाई के तहत लाभुकों को मिलने वाली सरकारी अनुदान की राशि को लाभुक के किसी अन्य प्रकार के लोन में एडजस्ट नहीं करें. बैठक में, डीडीसी दशरथ चंद्र दास, निदेशक डीआरडीए मुमताज अली, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह, जेएसएलपीएस के जिला समन्वयक, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : झरिया-">https://lagatar.in/on-jharia-dhanbad-road-the-truck-entered-the-shop-trampling-the-bike-rider/">झरिया-

धनबाद रोड पर ट्रक बाइक सवार को रौंदते हुए दुकान में घुसा [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही