Search

 
 
 

धनबाद: एसएनएमएमसीएच में किन्नरों के साथ अब नहीं होगा दुर्व्यवहार

 

 संस्था की पहल पर डॉक्टरों ने दिया आश्वासन, अलग कमरा व बेड की होगी व्यवस्था

Dhanbad:  शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किन्नरों का इलाज नहीं किया जाता है. उनके साथ डॉक्टर दुर्व्यवहार और भेदभाव करते हैं. किन्नर समाज ने मंथन टीआई प्लस संस्था से ऐसी शिकायत की थी. इसके बाद संस्था ने संज्ञान लिया और गुरुवार 21 सितंबर को एसएनएमएमसीएच प्रबंधन व डॉक्टरों के साथ बैठक की. बैठक में किन्नर समाज के लोग भी मौजूद थे. संस्था ने प्रबंधन को बताया कि अस्पताल में किन्नरों के साथ दुर्व्यवहार व भेदभाव की शिकायत मिली थी. किन्नर मलिना जान ने बताया कि कुछ दिन पहले रात को तबीयत बिगड़ने पर अपने किन्नर साथी को लेकर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच गई थी.  अस्पताल में इलाज करने की बजाय चिकित्सकों ने दुर्व्यवहार किया. बैठक में चिकित्सकों ने संस्था को आश्वासन दिया कि अस्पताल में किन्नरों के इलाज के लिए अलग कमरा, बेड व दवा उपलब्ध कराई जाएगी. बैठक में प्राचार्य डॉ ज्योति रंजन प्रसाद, मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ यूके ओझा, डॉ एलबी टुडू, सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. एसके चौरसिया, ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ बीके पांडेय, डॉ विभूति नाथ, पारा मेडिकल स्टाफ रूपेश कुमार, संगठन के विप्लव महतो, पंकज महतो समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही