Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 27 को अब गोल्फ ग्राउंड में होगी मरांडी की संकल्प सभा

Advertisement
Advertisement

यात्रा की तैयारी को लेकर विधायक आवास पर हुई पार्टी पदाधिकारियों की बैठक

Dhanbad : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की धनबाद में संकल्प यात्रा 27 सितंबर को है. संकल्प सभा का स्थल जिला परिषद मैदान की जगह गोल्फ ग्राउंड कर दिया गया है. कार्यक्रम को लेकर भाजपा की धनबाद विधानसभा इकाई की बैठक 24 सितंबर को विधायक राज सिन्हा के आवासीय कार्यालय में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए विधायक राज सिंह ने कहा कि जिले के सभी कार्यकर्ता संकल्प यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लें. उन्होंने बताया कि संकल्प यात्रा का कार्यक्रम जिला परिषद मैदान की जगह गोल्फ ग्राउंड में होगा. यात्रा की शुरुआत धनसार चौक पर बाबूलाल मरांडी के स्वागत से होगी. यहां से मरांडी ओपन जिप्सी पर सवार होकर 500 कार्यकर्ता के साथ मोटरसाइकिल जुलूस की अगुवाई में गोल्फ मैदान पहुंचेंगे. रास्ते में जगह-जगह उनका स्वागत होगा. कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए सभी मंडल व मोर्चा के अध्यक्ष के साथ जिले के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिया गया. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने की. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात का सीधा प्रसारण सुना. बैठक में सत्येंद्र सिंह, रमेश राही, मानस प्रसून, संजय झा, नितिन भट्ट, मुकेश पांडेय, रीता यादव,  अखिलेश झा, मदन तिवारी, नरेंद्र त्रिवेदी सभी मंडल व मोर्चा के पदाधिकारी के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-best-religion-of-restraint-is-to-conquer-the-senses-munna-lal/">धनबाद

: इंद्रियों पर विजय प्राप्त करना ही उत्तम संयम धर्म है- मुन्ना लाल  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही