Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अब 15 जनवरी तक रद्द रहेगी मौर्य एक्सप्रेस

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : छपरा स्टेशन पर एआई वर्क और यार्ड रिमॉडलिंग के कारण धनबाद होकर जानेवाली 15027 हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 15 जनवरी तक रद्द रहेगी. पहले 9 जनवरी तक रद्द की गई थी. वहीं 15028 गोरखपुर-हटिया 14 जनवरी तक रद्द रहेगी. मौर्य एक्सप्रेस से आने-जाने वाले यात्रियों को 15 जनवरी तक परेशानी होगी. टिकट रिफंड कराने पर यात्रियों को टिकट का पूरा पैसा मिलेगा. जानकारी के अनुसार धनबाद-आसनसोल रेलखंड के बीच प्रधानखंता के निकट अप लाइन पर मालगाड़ी का इंजन फेल होने के ब्लैक डायमंड समेत कई ट्रेनें विलंब से धनबाद पहुंची. ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस 11:18 बजे के बदले 12:48 बजे धनबाद पहुंची. इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी लेट से पहुंची. वहीं दूसरी ओर कोहरा के कारण डाउन लाइन की हावड़ा व सियालदह राजधानी समेत कई ट्रेनें विलंब से धनबाद पहुंची. हावड़ा राजधानी 06:33 के बदले 1:43 बजे, सियालदह राजधानी 6:18 के बदले 3:31 बजे, पूर्वा एक्सप्रेस 12:00 के बदले 2:37 बजे धनबाद पहुंची. इसके अलावा उत्तर भारत की ओर से धनबाद की ओर आनेवाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनें विलंब से पहुंची. ट्रेनों के विलंब से पहुंचने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-firing-at-two-places-in-jorapokhar-in-24-hours-panic/">धनबाद

: जोड़ापोखर में 24 घंटे में दो जगह चली गोली, दहशत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही