Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  कतरास में अब दूध 70 व खोवा 260 रुपये किलो

Katras :  कतरास (Katras) पंचगढ़ी बाज़ार मालगोदाम दुर्गा मंडप में दुग्ध विक्रेता संघ की बैठक रविवार 12 फरवरी को हुई. बैठक में बढ़ती मंहगाई के कारण दूध का मूल्य 70 रुपये किलो और खोवा का 260 रुपया प्रति किलो तय करने का निर्णय लिया गया. बैठक में युवा यादव समाज के जिला अध्यक्ष चुन्ना यादव ने कहा कि इस मंहगाई में गोपालकों को उनकी मूलभूत जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है. उनका परिवार बढ़िया शिक्षा और चिकित्सा से भी वंचित हो रहा है. उन्होंने दूध बेचनेवाले दुकानदारों व ग्राहकों से आग्रह किया कि बढ़ती मंहगाई को देखते हुए गोपालक समाज को सहयोग करें. बैठक को भगवान यादव, विजय यादव, सचिदा यादव, आनंद यादव आदि ने संबोधित किया. बैठक में मुख्य रूप से कृष्ण यादव, प्रकाश यादव, संजय यादव, बिनोद यादव, आनंद यादव, कपिल यादव, नागेंद्र यादव, विजय यादव, अशोक यादव, धर्मेंद्र यादव, योगेन्द्र यादव, नारद यादव, कमल यादव, बंगाली यादव, अवधेश यादव, मोतीलाल यादव, आशीष गोस्वामी, हीरालाल महतो, सुरेंद्र गोस्वामी, सहदेव यादव, उपेंद्र यादव, बिरजू यादव, भीम यादव, लगन यादव, दशरथ यादव, तेजन यादव, खेदारु यादव, लालदेव यादव, तारकेश्वर यादव, रामजी यादव, भोलू यादव, धर्मराज यासव, प्रदीप यादव आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही