Search

 
 
 

धनबाद : पांच किलो वाट तक के कनेक्शन पर अब नहीं लगेगी सिक्योरिटी मनी

 

एक किलोवाट कनेक्शन पर सिर्फ 956 रुपये भुगतान करना होगा

Dhanbad : एक किलो वाट से पांच किलो वाट तक के बिजली कनेक्शन लेने पर सिक्योरिटी मनी अब नहीं लगेगी. विद्युत विभाग की ओर से नई स्कीम लागू की गई है. एक किलोवाट कनेक्शन लेने पर विभाग को चार्ज के रूप में सिर्फ 956 रुपये भुगतान करना होगा, जबकि पूर्व में एक किलोवाट कनेक्शन लेने पर 4066 रुपये भुगतान करना पड़ता था. वहीं पांच किलोवाट तक कनेक्शन लेने पर अब 2956 रुपये लगेंगे, जबकि पूर्व में 20,330 रुपये लिए जा रहे थे. राशि कम होने से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी. अधिकारियों का कहना है कि नए नियम में स्मार्ट मीटर लगाने का चार्ज प्रति किलोवाट 500 रुपये, 100 रुपये मीटर टेस्टिंग फीस, एस्टीमेट चार्ज 256 व कनेक्शन के आवेदन करने पर 100 रुपये भुगतान करना होगा. दो किलो वाट लेने पर 1456 रुपये भुगतान करना होगा. जिले में डेढ़ लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने का काम जारी है. बता दें कि एक से पांच किलोवाट तक सिंगल फेज कनेक्शन होता है. छह किलोवाट से थ्री फेज कनेक्शन होता है, जिसमें पूरी सिक्योरिटी मनी ली जाएगी. जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का काम जारी है. सभी घरों में यह मीटर लगने के बाद उसे प्रीपेड में तब्दील कर दिया जाएगा. इसको देखते हुए विभाग ने सिक्योरिटी मनी नहीं लेने का आदेश जारी किया है. बता दें कि प्रीपेड मीटर लागू होने के बाद रिचार्ज करने पर घरों में बिजली का इस्तेमाल कर पाएंगे. रिचार्ज का प्लान खत्म होते ही घर में अंधेरा छा जाएगा. जिले में डेढ़ लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने का काम जारी है.

बिजली बिल में एडजस्ट की जाएगी राशि

कार्यपालक अभियंता शिवेंद्र कुमार का कहना है कि हाल के दिनों में जिन लोगों ने सिक्योरिटी मनी जमा कर कनेक्शन लिया है, वैसे लोगों की राशि को बिल में एडजस्ट किया जाएगा. पुराने कनेक्शनधारी की सिक्योरिटी मनी जो विभाग में जमा है, वह पूरी तरह से एडजस्ट करने के बाद ही स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में बदला जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी. साथ ही चोरी से बिजली जलाने की भी समस्या खत्म हो जाएगी. इसे भी पढ़ें : क्रिकेट">https://lagatar.in/god-of-cricket-remembered-childhood/">क्रिकेट

के भगवान को याद आया बचपन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही