Search

धनबाद:  अब सिंफर में हो सकेगी एक हज़ार टन क्षमता के स्टील रोप की टेस्टिंग

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सिंफर में अब एक हज़ार टन क्षमता के स्टेटिक टेंसन लोड टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध होगी. इस क्षमता के स्टील रोप की टेस्टिंग के लिए सिंफर ने 8.3 करोड़ की लागत से जर्मनी से एक हॉरिजॉन्टल टेंसन टेस्टिंग मशीन खरीदी है. मशीन को सिंफर में टेक्नोलॉजिकल ब्लॉक के पास स्थापित किया गया है. सिंफर के वरीय वैज्ञानिक सह प्रोजेक्ट लीडर डॉ सुरोजित डे ने बताया कि यह मशीन पूरे साउथ एशिया में पहली है. इससे पहले इतनी क्षमता की स्टील रोप टेस्टिंग के लिए कंपनियां विदेश जाती थी.

  उषा मार्टिन कंपनी निर्मित रोप की हुई टेस्टिंग

16 फरवरी की शाम डॉ सुरोजित डे के नेतृत्व में उषा मार्टिन द्वारा निर्मित स्टील रोप की टेस्टिंग भी की गई. टेस्टिंग के दौरान उषा मार्टिन कंपनी की प्रतिनिधि भी उपस्थित थे. रोप की टेस्टिंग में मशीन की क्षमता जांची गयी. वैज्ञानिकों ने बताया कि यह मशीन पूरी तरह ऑटोमेटिक है.

   खनन का जोखिम कम करने में मिलेगी मदद

उन्होंने बताया कि इस हॉरिजॉन्टल टेंसन लोड मशीन टेस्टिंग से देशभर से आने वाले स्टील रोप की क्षमता की टेस्टिंग स्टेटिक और डायनामिक दोनों स्थिति में परखी जाएगी. मशीन से स्टेटिक मोड में 1000 टन, जबकि डायनामिक मोड में 500 टन के लोड की टेस्टिंग की जा सकेगी. इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, खनन क्षेत्र, पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज, कोल इंडस्ट्रीज में डीप माइनिंग के दौरान इसकी उपयोगिता काफी लाभकारी साबित होगी.

  कंपनियों का समय और पैसा दोनों बचेगा

डॉ डे ने बताया कि सिंफर में ऐसी टेस्टिंग की क्षमता विकसित होने के बाद अब देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों को स्टील रोप टेस्टिंग के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं होगी. सिंफर में टेस्टिंग की लागत विदेशों में होने वाली टेस्टिंग लागत से काफी कम होगी. ऐसे में कंपनियों का समय और पैसा दोनों बचेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp