Search

 
 
 

धनबाद:  अब हो जाएगा गया पुल अंडर पास का निर्माण, सरकार ने दिखाई हरी झंडी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहर के लोगों को इस साल सड़क जाम की समस्या से निजात मिल जाने की आस जगी है.. राज्य सरकार ने श्रमिक चौक स्थित गया पुल के अंडर पास निर्माण की अनुमति दे दी है. निर्माण पर डीएमएफटी फंड से 23 करोड़ 84 लाख रुपये खर्च करने की योजना है. यह जानकारी शुक्रवार 6 जनवरी को डीसी संदीप सिंह ने ट्वीटर पर ट्वीट कर दी है. उन्होंने बताया कि श्रमिक चौक से वाया सिटी सेंटर, बरवड्डा तक 8.9 किलोमीटर सड़क की मरम्मत का रास्ता भी साफ हो गया है. सरकार ने 24 करोड़ 8 लाख रुपये डीएमएफटी से खर्च करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है. ज्ञात हो कि गया पुल अंडरपास का निर्माण कार्य पिछले 2 साल से अटका हुआ था. दो बार डीपीआर बनाने के बाद भी मामला रेलवे के पास जाकर अटक गया था. परंतु पिछले साल रेलवे का भी रुख बदला और अधिकारियों ने एनओसी प्रदान कर दिया. रेलवे ने इस काम में सहयोग देने की बात भी कही थी. इसके बाद आरसीडी ने फाइनल रिपोर्ट बना कर सरकार को भेजा, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया और  निर्माण की अनुमति दे दी है. यह भी पढ़ें:  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-anganwadi-centers-will-remain-closed-till-january-9-due-to-cold/">धनबाद

: ठंड के कारण 9 जनवरी तक बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही