Search

 
 
 

धनबाद: अब एफसीआईएल सिंदरी क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों की खैर नहीं

 

 पीपी एक्ट के संपदा अधिकारी उमा दत्त सती ने दिया योगदान

Sindri: पीपी एक्ट के संपदा अधिकारी उमा दत्त सती ने एफसीआईएल सिंदरी में योगदान दे दिया है. उन्होंने एफसीआईएल प्रशासनिक भवन स्थित कोर्ट का उद्घाटन मंगलवार 4 जुलाई को किया. प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि सिंदरी को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए दिल्ली तत्पर है.  शुरुआत गोशाला अटल चौक स्थित मयूर गेट से.की जा रही है. प्रथम चरण में भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सोमवार को 40 लोगों को नोटिस भेजा गया है. उन्हें पंद्रह दिनों में कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा गया है. कोर्ट 18 जुलाई से शुरू होगा. नोटिस प्राप्तकर्ताओं को लीज से संबंधित कागजात उपलब्ध कराने होंगे. कागजात उपलब्ध नहीं कराने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मामले भूमि व आवास अतिक्रमण से संबंधित हैं. उन्होंने बताया कि सर्वे के आधार पर एफसीआईएल सिंदरी ने लगभग एक हजार केस कोर्ट को उपलब्ध करा दिया है. अतिक्रमण हटाने में जिला प्रशासन से भी मदद ली जाएगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली मुख्यालय ने सिर्फ अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया है. लीज की प्रक्रिया की जानकारी उच्च अधिकारी देंगे. बताते चलें कि 7 वर्ष पहले पीडीआइएल अधिकारी पुत्थल को यह कार्य दिल्ली मुख्यालय ने सौंपा था. परंतु उनके तबादले के बाद यह कार्य स्थगित हो गया. कार्यालय उद्घाटन में एफसीआईएल सिंदरी यूनिट प्रभारी विजय कुमार चौधरी, संपदा अधिकारी डी अधिकारी, सुनील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही