Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अब पोशाक से पहचाने जाएंगे एसएनएमएमसीएच के स्वास्थ्य कर्मी

Dhanbad : शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ( एसएनएमएमसीएच ) के कर्मचारी अब अलग अलग ड्रेस कोड में नज़र आएंगे. स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने अस्पताल कर्मियों के लिए ड्रेस कोड जारी कर दिया है. अब मेडिकल स्टाफ, टेक्नीशियन, कैंटीन, सुरक्षाकर्मी, लॉन्ड्री स्टाफ सहित तमाम कर्मचारी बहुत जल्द अलग-अलग रंग के ड्रेस में नजर आएंगे. अस्पताल प्रबंधन की ओर से मेडिकल स्टाफ को ड्रेस मुहैया कराने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है. जल्द ही सभी कर्मियों को ड्रेस उपलब्ध करा दिया जाएगा.

  कर्मचारियों की मनमानी पर भी लगेगी रोक

अधिकारियों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की यह पहल मरीजों के साथ उनके परिजनों के लिए भी फायदेमंद   होगा. अब मरीज व परिजन अस्पताल के कर्मचारियों की पहचान आसानी से कर सकेंगे. कर्मचारियों बहानेबाजी व   मनमानी पर भी रोक लगेगी. इससे पहले अस्पताल के मेडिकल स्टाफ समेत अन्य कर्मचारियों पर मरीज के परिजनों से कार्य के एवज में पैसे मांगने का आरोप लगाया जाता था, ऐसी शिकायतें मिलती रहती थी. किस विभाग के स्टाफ ने पैसे मांगे, यह पता लगाना मुश्किल हो रहा था. नये ड्रेस कोड से विभाग के स्टाफ की पहचान आसानी से हो सकेगी.

   एजेंसी के कर्मचारियों पर भी लागू होगा ड्रेस कोड

एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉ अरुण कुमार बरनवाल का कहना है कि सरकारी गाइडलाइन के अनुसार अस्पताल में कार्यरत सभी विभागों के कर्मचारियों को बहुत जल्द ड्रेस के साथ अन्य सामग्री उपलब्ध करा दी जाएगी.  इसके लिए प्रयास जारी है. अस्पताल में सेवा दे रही एजेंसी भी कर्मचारियों को जल्द ही ड्रेस के साथ अन्य सामग्री उपलब्ध करा देगी. एजेंसी को यह जानकारी दे दी गई है.

     ऐसा होगा नया ड्रेस कोड 

  • सफाईकर्मी : ब्लू रंग की शर्ट, पैंट और कैनवास का जूता
  • सिक्योरिटी गार्ड : पैंट, बेरेट टोपी, काला जूता
  • जनरल स्टाफ : स्लेटी रंग की शर्ट, पैंट, कैनवास का जूता
  • पारा मेडिकल : पीली शर्ट, पैंट, कैनवास के जूते और एप्रोन
  • टेक्नीशियन स्टाफ : पीली शर्ट, पैंट, कैनवास के जूते और एप्रोन
  • कैंटिंन : हरे रंग की पैंट-शर्ट, कैनवास का जूता
  • लाउंड्री स्टाफ : सफेद रंग की पैंट-शर्ट, कैनवास का जूता
  • महिला कर्मी : सफेद पट्टीदार साड़ी.        
  • [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही