Search

 
 
 

धनबाद : सुरूंगा के रविदास टोला में अब नहीं होगा मृत्यु भोज

 
Sindri : घर में किसी की मृत्यु होने पर अब मृत्यु भोज का आयोजन नहीं होगा. सिंदरी के सुरूंगा रविदास टोला के लोगों ने सालों से चली आ रही पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए ये फ़ैसला लिया है. गुरुवार एक सितंबर को बैठक कर ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से मृत्यु भोज नहीं कराने का निर्णय लिया. रविदास टोला के सैकड़ों परिवारों ने इस फ़ैसले पर अपनी सहमति की मुहर लगाई. मौके पर उपस्थित पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सनातन रविदास सहित अन्य लोगों ने कहा कि हमारे समाज में आज भी रोज कमाने खाने वाले दिहाड़ी मजदूरों की संख्या अधिक है. लोग पहले से ही अस्पताल और बीमारी के चक्कर मे लाखो के कर्ज में डूबे हैं. परंपरा और रीति रिवाज़ों के नाम पर मृत्यु भोज कराने में अतिरिक्त कर्ज हो जाता है. बमुश्किल पेट भरने वाले लोग पूरा जीवन कर्ज़ में डूबे रहते हैं. इसलिए सर्वसम्मति से सबके हित में ये फ़ैसला लिया गया. उन्होनें कहा कि बेहतर होगा कि लोग अपने शिक्षा और नौकरी जैसे असली अधिकार के लिए लड़ाई लड़े. मौके पर बामसेफ के अभिचल रविदास, किरण रविदास, जोगेश्वर रविदास, दिलीप रविदास, सुधीर, हराधन रविदास, पप्पू रविदास, विकाश रविदास, राजेश रविदास, गौरीनाथ रविदास, कालीपद, संजय, नेपाल, दिनेश, बबलू रविदास, छोटी रविदास, मनोज रविदास आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-coal-india-should-pay-bonus-one-week-before-durga-puja/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : कोल इंडिया दुर्गा पूजा से एक सप्ताह पहले करे बोनस का भुगतान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही