Search

 
 
 

धनबाद : अब 12 को दौड़ेगी पटना व रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन

 
Dhanbad : पटना और रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस उट्रेन का ट्रायल रन अब 12 जून को गया-बरकाकाना के रास्ते किया जाएगा. यह ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 6.55 बजे खुलकर 8.20 बजे गया पहुंचेगी. यहां से 8.30 बजे खुलकर दोपहर एक बजे रांची पहुंचेगी. वापसी में रांची से दोपहर 2.20 बजे खुलकर शाम 7.00 बजे गया पहुंचेगी और यहां से 7.10 बजे खुलकर 8.25 बजे पटना पहुंचेगी. पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वंदे भारत का यह ट्रायल रन नियमित परिचालन के पहले सुरक्षा की जांच आदि के उद्देश्य से किया जाएगा. ट्रायल रन के दौरान ट्रेन में आम यात्रियों के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. अप एवं डाउन में इसका परिचालन जहानाबाद, गया, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना और मेसरा के रास्ते किया जाएगा.  इस दौरान ट्रेन का परिचालन तेज गति से किया जाएगा. इसलिए रेल प्रशासन ने लोगों से रेलवे ट्रैक से दूर रहने की अपील की. मवेशियों को भी रेलवे ट्रैक से दूर रखें. ज्ञात हो कि रेलवे ने पहले वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल की तिथि 11 जून रखी थी, परंतु 10 और 11 जून के झारखंड बंद को देखते हुए इसे एक दिन आगे टाल दिया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rjd-workers-celebrated-lalu-prasads-birthday-with-pomp/">धनबाद

: राजद कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया लालू प्रसाद का जन्मदिन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही