Search

 
 
 

धनबाद: नये राशन कार्ड के लिये अब करना होगा तीन माह का इंतजार

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सरकार ने राशन कार्ड बनाने के नियमों में बदलाव किया है. नए नियम के अनुसार राशन कार्ड के लिये आवेदन देने के तीन माह बाद ही राशन का उठाव कर सकते हैं. अब राशन कार्ड बनवाने के लिये कम से कम 90 दिन का इंतजार करना पड़ेगा. खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने जो कारण बताया है, उसके अब कार्ड के अनुसार राशन का आवंटन मुख्यालय स्तर से हो रहा है. इसीलिए नये कार्ड पर राशन के आवंटन में विलंब हो रहा है. लाभुक का सत्यापन करने के बाद ई पाश मशीन से जोड़ने में कुछ समय लग रहा है. नियमों में बदलाव का दूसरा कारण अयोग्य लाभुकों से जुड़ा है. अयोग्य लाभुकों का सत्यापन कर उनका नाम सूची से हटाना है. जून-जुलाई में जिन 150 लोगों का राशन कार्ड के लिये चयन हुआ था, वे अपने कार्ड से राशन उठा सकते हैं. यही वजह है कि पिछले दो महीने में एक भी राशन कार्ड नहीं बना है. प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुमताज अली ने बताया कि सरकार के आदेश पर ही इसे लागू किया गया है. अब एक एक आवेदक का सत्यापन व उनका वितरण सूची में नाम जोड़ने में समय लग रहा है. यही कारण है कि राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया धीमी है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-people-upset-due-to-drubbing-of-alcoholics-in-rajendra-sarovar-park/">धनबाद:

राजेंद्र सरोवर पार्क में शराबियों की अड्डेबाजी से लोग परेशान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही