Search

 
 
 

धनबाद : एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने जांच टीम को सौंपा ज्ञापन

 
कुलपति पर लगे आरोपों की जांच करने बीबीएमकेयू आई थी टीम  Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति शुकदेव भोई पर लगे आरोपों की जांच करने पहुंची पांच सदस्यीय टीम के नेतृत्वकर्त्ता आईएएस अधिकारी व उच्च शिक्षा विभाग में अवर सचिव सैयद रियाज अहमद को एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने 18 जुलाई को ज्ञापन सौंपा और उन्हें विश्वविद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया. ज्ञापन पढ़ने के बाद रियाज अहमद ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि इस पर गहनता से विचार किया जाएगा. उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि ज्ञापन पर मोबाइल नंबर लिखे दें, फोन कर पूरी जानकारी ली जाएगी. जांच के बारे में उन्होंने कहा कि तीन दिन में राजभवन को जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी. प्रतिनिधिमंडल में एनएसयूआई के जिला महासचिव रोहित पाठक, जिला सचिव नवाजिश अफजल, उत्कर्ष कुमार, सोहेल खान समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-investigation-inside-bbmku-slogans-of-vice-chancellor-hi-hi-outside/">धनबाद

: बीबीएमकेयू में अंदर जांच, बाहर कुलपति हाय-हाय के लगे नारे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही