Search

धनबाद : एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

सभी विद्यार्थियों को आई कार्ड जारी करने समेत की गई कई मांगें

Dhanbad : एनएसयूआई की पीके रॉय कॉलेज कमेटी का प्रतिनिधिमंडल 24 जून शनिवार को प्राचार्य से मिला व छात्रों की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन के कॉलेज अध्यक्ष राज रंजन सिंह ने किया. ज्ञापन में कॉलेज के इग्नू परिसर के खराब कैमरे को बदलने, साइंस विभाग और विद्यार्थियों की भीड़-भाड़ वाली जगहों पर कैमरे लगाने, बाउंड्री वाल का निर्माण व मरम्मत कराने, बाहरी लोगों के कॉलेज कैंपस में प्रवेश पर रोक लगाने, सभी विद्यार्थियों का आई कार्ड जारी करने समेत कई मांगें की गई हैं. प्रतिनिधिमंडल में एनएसयूआई जिला महासचिव अंकित कुमार, पीके रॉय कॉलेज अध्यक्ष राज रंजन सिंह, महासचिव उत्कर्ष कुमार, सौमोदीप, सोहेल, आयुष, आशुतोष रसीद आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp