Maithan : मैथन (Maithan) एनएसयूआई के जिला सचिव मनीष झा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल 8 अप्रैल शनिवार को बीएसके कॉलेज मैथन के प्राचार्य प्रो डीपी सिंह से मिला और कॉलेज का परीक्षा केंद्र बदलने की मांग की. प्राचार्य को ज्ञापन भी सौंपा. प्राचार्य ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों से विश्वविद्यालय प्रबंधन को अवगत करा दिया जाएगा. कहा कि परीक्षा केंद्र बदलने का अधिकार कॉलेज को नहीं विश्वविद्यालय प्रबंधन को है. एनएसयूआई के मनीष झा एवं शहबाज हुसैन ने बताया कि बीएसके कॉलेज मैथन का परीक्षा केंद्र केकेटीटी कॉलेज गोविंदपुर को बनाया गया है, जो काफी दूर है. कॉलेज में अधिकतर छात्र पश्चिम बंगाल क्षेत्र से आते हैं. उन्हें परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसलिए समय रहते किसी नजदीकी कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाया जाए. ज्ञात हो कि यूजी सेमेस्टर 5 की परीक्षा 11 अप्रैल से शुरू होने वाली है. [wpse_comments_template]
धनबाद: एनएसयूआई ने की बीएसके कॉलेज का परीक्षा केंद्र बदलने की मांग
Last Updated: Apr 08, 2023 12:00 AM (IST)