Search

 
 
 

धनबाद: एनएसयूआई ने किया बीबीएमकेयू कमेटी का विस्तार

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार 18 सितंबर को एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आमिर हाशमी की उपस्थिति में बीबीएमकेयू कमेटी एवं पीके राय कॉलेज कमेटी की बैठक हुई. अध्यक्षता विवि के अध्यक्ष वागीश सिंह ने की. बैठक में कमेटी का विस्तार किया गया.  हाशमी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन का अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया. विश्वविद्यालय की नई कमेटी में उत्तम कुमार दास, गौरव पासवान, सौरभ कुमार, महासचिव पद पर कृष्णा भार्गव, वासुदेव, शिवम कुमार, साहिल कुमार, नसीरुद्दीन अंसारी सचिव पद पर आरिफ अंसारी अंकित कुमार मंडल, अजय रजक, गौतम हजरा, सिद्धार्थ कुमार, आकाश कुमार ठाकुर, अनुराग सिंहव आर्यन संदीप को शामिल किया गया है. उन्होंने विश्वविद्यालय की नई कमेटी को शुभकामनाएं दी. संगठन को मजबूत बनाने के साथ छात्र-छात्राओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करने की भी सलाह दी. एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी ने भी नई कमेटी को बधाई दी. बैठक में पीके रॉय कॉलेज के अध्यक्ष राज रंजन सिंह सहित नई कमेटी के सभी सदस्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-60th-issue-of-bengali-magazine-shilpe-ananya-released/">धनबाद:

बांग्ला पत्रिका ‘शिल्पे अनन्या’ के 60 वें अंक का विमोचन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही