Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के भेलाटांड़ स्थित नए परिसर में एनएसयूआई ने 9 जून को तीन घंटे की तालाबंदी करने के बाद उच्च शिक्षा की अर्थी सजाई और विश्वविद्यालय प्रबंधन का पुतला फूंक दिया. नेतृत्व संगठन के जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी ने किया. उन्होंने कहा कि हत्या कुलपति प्रो शुकदेव भोई द्वारा धनबाद और बोकारो में उच्च शिक्षा की की जा रही है. झारखंड का एकमात्र विश्वविद्यालय है, जहां इंटर की पढ़ाई बंद कर दी गई है. दूसरी ओर एनईपी के तहत शुरू यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा में 28.5 प्रतिशत छात्र ही पास हुए हैं. इससे बीबीएमकेयू की शिक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है. विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी के दौरान कुलपति विश्वविद्यालय के पिछले गेट से निकलकर अपने आवास चले गए. विरोध प्रदर्शन में संगठन के जिला महासचिव अंकित कुमार के अलावा नितेश शर्मा, सनी सिंह, देवेंद्र पासवान, उत्तम कुमार, राज रंजन सिंह, मोहित कुमार, सोहेल, सौम्यदीप, सुंदर, उत्कर्ष, नवनीत के अलावा सैकड़ों छात्र मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: एनएसयूआई ने बीबीएमकेयू में की तीन घंटे तालाबंदी, पुतला फूंका
Last Updated: Jun 09, 2023 12:00 AM (IST)