Search

 
 
 

धनबाद : NSUI का 'जुड़ेगा विद्यार्थी जीतेगा झारखंड' अभियान लांच

 
Dhanbad : झारखंड प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष विनय उरांव ने बुधवार को धनबाद में `जुड़ेगा विद्यार्थी जीतेगा झारखंड` अभियान लांच किया. हउसिंग कॉलोनी स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित समारोह में एनएसयूआई से जुड़े बड़ी संख्या में छात्र शरीक हुए. कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी ने किया. इस अभियान के तहत धनबाद जिले के सभी कॉलेजों व विश्वविद्यालय में छात्रों को कांग्रेस से जोड़ा जाएगा और उन्हें पार्टी की विचारधारा व कार्यों के बारे में बताया जाएगा. जिला स्तर पर 10 हजार मेंबरशिप का लक्ष्य रखा गया है, जिसे विधानसभा चुनाव से पहले पूरा करना है.  प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव ने कहा कि एनएसयूआई  झारखंड के हर उस छात्र तक पहुंचेगी. जो अभाव या व्यवस्था की कमियों के कारण गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा से वंचित हैं. इसके लिए झारखंड के हर जिले के हर कॉलेज में जाकर छात्रों को संगठन से जोड़ा जाएगा. इसी के तहत धनबाद जिले में अभियान की शुरुआत की जा रही है. उन्होंने कहा कि धनबाद जिले में 10 हजार छात्रों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. कार्यक्रम में एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आमिर हाशमी, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सीता राणा, विश्वविद्यालय प्रोफेसर संघ के अध्यक्ष प्रो. डीके सिंह, प्रदेश महासचिव अभय कुमार, सचिव रवि पासवान, अनुष्का लाल, आकाश प्रमाणिक, राजीव पांडे, प्रिया गुप्ता, दीपशिखा सिंह  आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : आतंकवाद">https://lagatar.in/terrorism-and-trade-are-not-possible-together/">आतंकवाद

और व्यापार साथ-साथ संभव नहींः एस जयशंकर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही