Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: एनएसयूआई ने पूर्व परीक्षा नियंत्रक को दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) एनएसयूआई की गुरुनानक कॉलेज इकाई द्वारा बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ सत्यजीत कुमार सिंह के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया. दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. प्रभारी रवि पासवान और अध्यक्ष रोहित पाठक की अगुवाई में एनएसयूआई के सदस्यों और कॉलेज के छात्रों ने शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. उनकी तस्वीर पर श्रद्धा भी अर्पित किए. मौके पर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी, उपाध्यक्ष सनी सिंह, रौशन कुमार, मीडिया प्रभारी सुंदर कुमार, रोहित कुमार, अमन, धनराज पंडित, अमन, सुधांशु, दीप्ति कुमारी, अनीता, नेहा कुमारी, अनामिका एवं अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही