Search

 
 
 

धनबाद: वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर एनएसयूआई ने किया पौधरोपण

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  गुरु नानक कॉलेज के भुदा कैंपस में गुरुवार 7 जुलाई को वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर एनएसयूआई के अध्यक्ष रोहित पाठक के नेतृत्व में कॉलेज कमेटी के साथ पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम में धनबाद जिला के अध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी और जिला महासचिव रवि पासवान भी मौजूद थे. एनएसयूआई ने कॉलेज कैंपस में 11 फलदार पौधे लगाए. एनएसयूआई के सदस्यों तथा कॉलेज के छात्रों ने प्रण लिया कि वन महोत्सव के अवसर पर वह भी अपने- अपने क्षेत्र में एक एक पौधा लगाएंगे. गुरु नानक कॉलेज अध्यक्ष रोहित पाठक ने कहा "वृक्ष है तो कल है. कोरोना काल में हमने देखा कि ऑक्सीजन का क्या महत्व हमारे जीवन में है.  इस पृथ्वी पर मनुष्य को अपना वजूद बचाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने ही होंगे. मौके पर गुरु नानक कॉलेज कमेटी के महासचिव आशीष कुमार, सचिव विकास कुमार, संदीप कुमार, रंजीत कुमार, जोया परवीन, पूनम कुमारी,  महेश, अंकेश, दीप्ति कुमारी, सुधा, ममता आदि एनएसयूआई के सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही