Search

 
 
 

धनबाद : एनयूएलएम के छात्र-छात्राओं ने मनाया सावन महोत्सव

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के अंतर्गत बैंक मोड़ स्थित साईं ब्यूटी एंड हेल्थ केयर सेंटर में शुक्रवार 22 जुलाई को सावन महोत्सव एवं फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया. सावन क्वीन प्रतियोगिता में सेंटर की छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया. हरी साड़ियों एवं साज श्रृंगार के साथ छात्राओं ने कैट वाक किया. इसके अलावा सेंटर के शिक्षकों ने महिलाओं के स्वावलंबी बनाने के लिये चलाये जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दी. अनेकता में एकता के क्या क्या फायदे हैं, इसकी जानकारी दी गई. नगर निगम की सहायक नगर  आयुक्त कंचन भदौलिया एवं निगम की ब्राण्ड एम्बेस्डर अनीता मजूमदार ने होटल मैनेजमेंट के छात्रों द्वारा लगाए गए फ़ूड स्टाल का निरीक्षण किया. उन्होंने छात्रों के प्रयास की सराहना की. उनके द्वारा बनाई गई खाने-पीने की सामग्री को भी पसंद किया. सेंटर द्वारा छात्र छात्राओं को दी जा रही स्किल की ट्रेनिंग की भी सराहना की गई. कार्यक्रम में सीएमएम चंद्रशेखर सिंह, सहित सेंटर के मैनेजर अमित कुमार मौजूद थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही