Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झरिया में सभी टेंपो की होगी नंबरिंग, पुलिस के पास रहेगा वाहन-­चालक का रिकॉर्ड

Jharia : झरिया (Jharia) में एक बार फिर टेंपो व ऑटो रिक्शा की नंबरिंग होगी. टेंपो के आगे-पीछे नंबर डिस्प्ले करना अनिवार्य होगा. महिला यात्रियों के साथ होने वाले अपराध को रोकने के लिए झरिया थाना पुलिस ने यह निर्णय लिया है. थानाप्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि ट्रैफिक डीएसपी, चैंबर व अन्य संगठनों के साथ जल्द ही बैठक कर इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा. ज्ञात हो कि महिलया यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रख तीन साल पहले 2018 में झरिया क्षेत्र में चलनेवाले टेंपो की नंबरिंग की गई थी. इसका मुख्य उद्देश्य शहर के हर टेंपो चालक का रिकॉर्ड पुलिस के पास अपडेट रखना था. उस समय पुलिस ने लगातार दस दिनों तक मुहिम चलाकर हर टेंपो पर विशेष नंबर अंकित किए थे. नंबर के साथ ही पहचान के लिए टेंपो मालिक व चालक का नाम, पता, मोबाइल नंबर, लाइसेंस आदि की फोटो कॉपी थाने में जमा कराई गई थी. हर टेंपो को अलग नंबर देकर वाहन के आगे-पीछे व दोनों साइड में लिखवाया गया था. लेकिन पुलिस के लापरवाही का ही नतीजा है कि अब किसी भी टेंपो में उक्त नंबर कहीं दिखता नहीं है.

पहले हो चुकी हैं महिला यात्रियों के साथ घटनाएं

6 सितंबर 2018 को झरिया बाजार की कॉस्मेटिक दुकान में काम करने वाली दो युवतियां ड्यूटी समाप्त होने के बाद टेंपो से अपने घर पाथरडीह जाने के लिए निकली थीं. चालक अपने साथियों के साथ मिलकर ऑटो को को सुनसान जगह ले गया और युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा. दोनों युवतियों ने किसी प्रकार ऑटो से कूद कर अपनी इज्जत बचाईं. मामला प्रकाश में आने पर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की, लेकिन अपराधी पुलिस की पकड़ में नहीं आए. इसके बाद झरिया के तत्कालीन थानाप्रभारी रणधीर कुमार ने शहर के सभी टेंपो चालक यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर टेंपो की नंबरिंग की शुरुआत की थी. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-electricity-failure-in-storm-and-water-topchanchi-chc-immersed-in-darkness/">

धनबाद : आंधी-पानी में बिजली गुल, तोपचांची सीएचसी अंधेरे में डूबा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही