Search

 
 
 

धनबाद: सड़क हादसे में नर्सिंग छात्रा की मौत

 
Dhanbad: जिले के बरवाअड्डा में सड़क हादसे में छात्रा की मौत हो गयी. घटना लोहारबरवा जीटी रोड पर हुई. मृतका की पहचान गोमो के सिकलाईन कॉलोनी निवासी मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद सिकलाईन कॉलोनी में मातम पसर गया. छात्रा धनबाद में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक से मुस्कान अपने भाई और कॉलोनी के एक युवक के साथ धनबाद होस्टल जा रही थी. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/modi-cabinet-approves-1-64-lakh-crore-package-for-bsnls-revival-approves-merger-of-bsnl-and-bbnl/">मोदी

कैबिनेट ने BSNL के रिवाइवल के लिए 1.64 लाख करोड़ के पैकेज पर मुहर लगायी, BSNL और BBNL के मर्जर को मंजूरी
इस दौरान बरवाअड्डा के समीप रोड पर सभी बाइक सवार असंतुलित होकर गिर पड़े. तभी एक तेज रफ्तार टेलर ने छात्रा को बुरी तरह से कुचल दिया. जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. इसे भी पढ़ें- ईडी">https://lagatar.in/jharkhand-congress-is-not-going-to-be-afraid-of-modi-governments-jackass-by-showing-fear-of-ed-rajesh-thakur/">ईडी

का डर दिखाकर मोदी सरकार की गीदड़ भभकी से झारखंड कांग्रेस डरने वाली नहीं : राजेश ठाकुर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही