Search

 
 
 

धनबाद : बलियापुर की 4 पंचायतों के मुखिया व वार्ड सदस्‍यों का शपथ ग्रहण

 
Sindri : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/75-amrit-sarovars-will-be-constructed-in-dhanbad-district-dc/">(Dhanbad)

जिले के बलियापुर प्रखंड की 4 पंचायतों में 16 जून को उप मुखिया का चुनाव हुआ. इसमें प्रधानखंता पंचायत से विमल चन्द्र महतो, बड़ादहा से प्रतिमा कुमारी महतो, भिखराजपुर से समरीन खातून व पलानी पंचायत से कल्पना कुमारी उप मुखिया चुनी गईं. इससे पहले चारों पंचायतों में नवनिर्वाचित मुखिया व वार्ड सदस्‍यों का शपथग्रहण हुआ. इसमें प्रधानखंता पंचायत के मुखिया साथी बनर्जी, बड़ादहा के मुखिया धनंजय महतो उर्फ बीडी महतो, भिखराजपुर के मुखिया दिलीप महतो व पलानी पंचायत की मुखिया शांति देवी ने पद  शपथ ली. मौके पर बीडीओ अमित कुमार, सीओ रामप्रवेश कुमार, पूर्व मुखिया कन्हाई बनर्जी, लक्ष्मी नारायण महतो, गौतम मंडल, मुश्ताक आलम आदि मौजूद थे. इधर प्रधानखंता पंचायत भवन में पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला परिषद सदस्य संजय महतो को सम्मानित किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-masses-burn-effigy-of-pm-modi-against-agneepath-scheme/">धनबाद

: अग्नि‍पथ योजना के खिलाफ मासस ने पीएम मोदी का पुतला फूंका [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही