Search

धनबाद : पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की शपथ

प्रेस क्लब धनबाद की नई कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह

Dhanbad : धनबाद प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आईआइटी-आईएसएस के गोल्डन जुबली हॉल में हुआ. धनबाद के प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीजन राकेश रोशन व डीएसपी हेडक्वार्टर-1 शंकर कामती ने नई कार्यकारिणी को पत्रकारिता के उच्चतम मानकों और पत्रकारिता की अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई. इस दौरान धनबाद के वरिष्ठ पत्रकार बनखंडी मिश्रा, सत्यभूषण सिंह, रंजन झा, अरुण तिवारी, जयदेव गुप्ता, सुबोध बिहारी कर्ण, अशोक वर्मा, सुभाष मिश्रा, संजय मिश्रा, अजय सिन्हा, बिनय शंकर झा, पंकज सिन्हा, अशोक झा, उमेश तिवारी, ब्रह्मा चौधरी तथा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए चुनाव पदाधिकारी विजय पाठक एवं अभय कुमार भट्ट को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. इसके साथ ही शुभम संदेश के स्थानीय संपादक दीपक अम्बष्ट, खबर मंत्र के ज्ञानवर्धन मिश्रा, प्रभात खबर के जीवेश रंजन सिंह, दैनिक जागरण के डॉ चंदन शर्मा, दैनिक भास्कर के अशोक कुमार, आवाज के अमित सिन्हा, बिहार ऑब्जर्वर के गणेश मिश्रा, 99 न्यूज़ के राकेश पाठक, टीवी 45 के राकेश सिन्हा व हिंदुस्तान के संपादक प्रभाकर कुमार को भी सम्मानित किया गया. प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव झा ने पत्रकार कल्याण कोष के गठन की घोषणा की. घोषणा होते ही ज्ञान वर्धन मिश्रा ने अपनी एक महीने की पेंशन, गणेश मिश्रा ने एक महीने की सैलरी, राकेश पाठक ने 51000 रुपए, विनय शंकर झा ने 21000 रूपए, मिरर मीडिया की ओर से धीरेंद्र राय ने 25000 रुपए, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने 2100 और चंदन पाल ने 5000 रुपए कोष में देने की घोषणा की. समाराह में रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्रा लाल सोरेन, महासचिव अमरकांत, धनबाद प्रेस क्लब के वरीय उपाध्यक्ष शशि भूषण राय, महासचिव अजय प्रसाद, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष प्रतीक पोपट, अमर प्रसाद, बलवंत कुमार, सुरेंद्र यादव, शरद चंद्र पांडे, सचिव मोहन कुमार गोप, संजय चौरसिया, नवीन राय, राममूर्ति पाठक, चंदन पाल के अलावा कार्यकारिणी के सदस्य विक्की प्रसाद, शांभवी सिंह, रोशन कुमार सिन्हा, विपिन कुमार रजक, गोपाल प्रसाद, शिल्पा सिंह व कन्हैया कुमार पांडे के अलावा प्रिंट अमित सिन्हा, आफताब आलम, धीरेंद्र कुमार, अमर कुमार शर्मा, धर्मवीर गोप, बंटी कुमार एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद थे. यह भी पढ़ें : कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-doctors-strike-across-the-country-on-monday-over-the-rape-and-murder-of-a-doctor/">कोलकाता

: ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या को लेकर सोमवार को देश भर में डॉक्टरों की हड़ताल…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//