Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: हर घर तिरंगा अभियान के तहत ओबीसी मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) भाजपा ओबीसी मोर्चा ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 9 अगस्त को जिला परिषद मैदान से रणधीर बर्मा चौक होते हुए हीरापुर पार्क मार्केट तक तिरंगा यात्रा निकाली. यात्रा में धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह, जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैलेश चन्द्रवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार अंकेश, रमेश राही सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे. सांसद पीएन सिंह ने कहा कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री ने 13 से 15 अगस्त तक आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा फहराने का आह्वाहन किया है. भारतीय जनता पार्टी जिले में कई तरह के कार्यक्रम कर रही है. इसी कड़ी में 9 अगस्त को OBC मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई और लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की अपील की गई. भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अपने घरों में तिरंगा फहरा कर अपनी एकता का परिचय दें. OBC मोर्चा के वर्तमान और पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत यह तिरंगा यात्रा निकाली गई.  उन्होंने कहा कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है. वह देश में एकता की गाथा है. ऐसी स्थिति में चीन और पाकिस्तान अगर भारत की ओर आंख दिखाएगा तो हर नागरिक उन्हें नेस्तनाबूद करने के लिए तैयार है. हर नागरिक घर में तिरंगा ध्वज लगाकर देश के प्रति संकल्प वद्ध है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mayumo-raised-slogan-on-the-lines-of-quit-india-modi-gaddi-chhodho/">धनबाद

: मायुमो ने अंग्रेजो भारत छोड़ो की तर्ज पर लगाया मोदी गद्दी छोड़ो का नारा [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही