Search

 
 
 

धनबाद : पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की आपत्तिजनक फोटो वारयल, झरिया थाने में शिकायत

 
Jharia : झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की एक आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. बताया जाता है कि फेसबुक पर यह तस्वीर पोस्ट की गई है. वायरल फोटो में हेमंत सोरेन को हाथ में पिस्तौल लिये दिखाया गया है. उनके पीछे झारखंड के वर्तमान सीएम चंपाई सोरेन को खड़ा दिखाया गया. तस्वीर का टाइटल दिया गया है ‘विश्वासघाती’. इस पर झामुमो के नेताओं व कार्यकर्ताओं में आक्रोश है. सोमवार की रात इस वायरल तस्वीर के खिलाफ झामुमो के झरिया नगर अध्यक्ष फरीद मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झरिया थाना में लिखित शिकायत की है. मौके पर झामुमे झरिया युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष शुभम वर्मा, साबिर अधिवक्ता, मुनीर अंसारी, कलीम सिद्दीकी, आमिर खान आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही