Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पदुगोड़ा फाटक से बारकी पुल तक सड़क निर्माण की बाधा दूर, रेलवे ने दिया एनओसी

Mahuda : धनबाद (Dhanbad) जिले के महुदा इलाके में पदुगोड़ा रेलवे फाटक से बारकी पुल तक जर्जर सड़क के निर्माण की बाधा दूर हो गई है. रेलवे ने इस के सड़क निर्माण के लिए अपनी ओर से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) दे दिया है. ग्रामीणों व टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के प्रायास से यह संभव हो सका है. रेलवे ने विधायक के पत्र के आलोक में उक्त सड़क के पक्कीकरण की अनुमति दे दी है. इससे ग्रामीणों में खुशी है. इस सड़क के बनने से बोकारो के इलेक्ट्रो स्टील, चन्दनकियारी आदि क्षेत्रो में आने-जाने में काफी सुविधा होगी. ज्ञात हो कि लाल बंगला से बारकी पुल होते हुए प्रतिदिन सैकड़ों  लोग इस सड़क से आना-जाना करते है. रेलवे की जमीन होने के कारण सड़क का पक्कीकरण नहीं हो पा रहा था. स्थानीय लोगों ने रेलवे अधिकारियों से कई बार सड़क की मरम्मत की मांग की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. ग्रामीणों के अनुरोध पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने आद्रा डिवीजन के डीआरएम कार्यालय पहुंचकर ग्रामीणों की मांग को रखा था. जिस पर डीआरएम ने शीघ्र निष्पादन करने का अश्वासन दिया था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-timing-of-trains-from-koderma-to-maheshmunda-and-madhupur-changed/">धनबाद

:  कोडरमा से महेशमुंडा व मधुपुर की ट्रेनों का समय बदला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही