धनबाद : मैथन में उड़िया समाज ने मनाया उत्कल दिवस
Maithon : मैथन स्थित डीवीसी के श्रम कल्याण केंद्र में 2 अप्रैल को उड़िया समाज ने उत्कल दिवस मनाया. समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि दिलीप कुमार देहुरी व पीसी बारिक ने संयुक्त रूप से किया. देहुरी ने कहा कि उड़िया समाज जहां भी है राज्य एवं देश की समृद्धि के लिए अपना सर्वस्व योगदान देते रहा है. समाज के लोग मिलजुल कर उड़िया भाषा, संस्कृति व परम्परा को संजो कर रखें, ताकि अपनी पहचान बनी रहे. साथ ही एक-दूसरे के साथ सहयोग कर समाज के कल्याण के लिए प्रयास करें. समारोह में लोगों ने समाज की समृद्धि से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए. मौके पर जन्मेजय पंडा, एसआर जैना, सुधीर कुमार दास, सदानंद दास, बाबू भाई, पीके बेहरा, सूरा भाई, सरफराज शेख सहित समाज के दर्जनों महिला-पुरुष व बच्चे मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment