Search

 
 
 

धनबाद : ओडिशा की भटकी महिला पहुंची झरिया, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

 

चार नंबर मोड़ पर मिली थी महिला, भाजपा नेता ने पहुंचाया थाना

Jharia : झरिया थाना पुलिस ने ओडिशा से भटककर झरिया पहुंची एक महिला को उसके परिजनों को बुलाकार रविवार 9 जुलाई को वापस उसके घर भेजवा दिया. पुलिस के इस कार्य की इलाके में सराहना हो रही है. बताया गया कि ओडिशा के भद्रक जिले की रहने वाली महिला मिनती दास (32 वर्ष) गुरुवार की रात झरिया चार नंबर मोड़ पर भटकते हुए मिली. स्थानीय लोगों महिला से उसका नाम व पता की जानकारी लेनी चाही, लेकिन वह उड़िया भाषा मे डरे-सहमे जवाब दे रही थी. जब लोगों को महिला की भाषा नहीं समझ में आई, तो उड़िया भाषी भाजपा नेता राजकिशोर जेना को बुलाया. राजकिशोर जेना ने महिला से उसका नाम-पता पूछकर उसे झरिया थाना पहुंचा दिया. इसके बाद झरिया थानाप्रभारी ने भद्रक जिले के नावाडीह थानाप्रभारी को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी. भद्रक पुलिस ने महिला के परिजनों को इसकी सूचना दी. परिजन रविवार को झरिया पहुंचे और थाना जाकर महिला को सकुशल अपने साथ ले गए. झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि  महिला को उसके परिजनों के साथ वापस उसके घर भेज दिया गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-no-medicines-in-sadar-hospital-only-claims-of-officials-are-received/">धनबाद

: सदर अस्पताल में दवा नहीं, सिर्फ अधिकारियों के दावे मिलते हैं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही