Search

 
 
 

धनबाद: झूमते-गाते पद यात्रा करते हुए श्याम बाबा को अर्पण किया 103 निसान

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  श्री श्याम ध्वजा पद यात्रा 365 दिन श्याम परिवार ने झरिया धाम से चल कर 23 अगस्त मंगलवार को कृष्ण पक्ष एकादशी पर श्याम बाबा को 103 निसान अर्पण किया. जानकारी देते हुए अमित चोखनिया ने बताया कि बाबा का निसान अर्पण कार्यक्रम विगत 28 मार्च  से चलता आ रहा है. आज इस निसान यात्रा का 149 वां दिन है. आज के यजमान श्याम मित्तल ने अपने मित्र पवन कुमार के साथ निसान पूजन कराया और बाबा श्याम को निसान अर्पण कर आशीर्वाद लिया. 11 दिन के संकल्प के साथ 149 वें दिन हनुमान जी को 8 निसान तथा श्री श्याम बाबा को 103  निसान श्याम भक्तों ने अर्पण किया. इस निसान यात्रा में काफी संख्या में झरिया, धनबाद की श्याम भक्त महिलाएं एवं बच्चों ने झूमते -गाते पद यात्रा करते हुए बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई. पूरा माहौल " जय जय श्री श्याम ! जय श्री श्याम " के नारों से गूंज उठा. आज के इस मौके पर झरिया धाम के साथ संयोजक किशन बीरू संघाई, अध्यक्ष अमित चोखानी, सचिव दिनेश गोएनका,  सदस्य सूरज चोखानी, गणेश मोदी, हेमन केजरीवाल, संजय दारुका, अंकित शर्मा आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-jamadobas-woman-accuses-bjp-and-her-brother-of-assault/">धनबाद:

जामाडोबा की महिला ने भाजपा व उसके भाई पर लगाया मारपीट का आरोप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही