Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बाघमारा प्रखंड की दर्दा बस्ती में 11 अक्टूबर मंगलवार को संगठन सशक्तीकरण के तहत मंडल स्तरीय कांग्रेस कमेटी के गठन के लिए बैठक हुई. अध्यक्षता बाघमारा प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बलराम महतो ने की. मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व बाघमारा के प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि 25 अक्टूबर तक प्रखंड के सभी मंडल में कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा. तीन माह के अंदर मंडल पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन सशक्तीकरण कमेटी का भी गठन करना है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान का स्पष्ट निर्देश है कि काम नहीं करने वाले पदाधिकारी बदल दिए जाएंगे .श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस मजबूत होगी, तभी देश मजबूत होगा. देश को तोड़कर भाई चारा समाप्त करने की साजिश चल रही है. उन्होंने बाघमारा में भाजपा विधायक ढुलू महतो के आतंक और गुंडागर्दी का खात्मा करने के लिए बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया. [wpse_comments_template]
धनबाद : कांग्रेस में काम नहीं करने वाले पदाधिकारी बदले जाएंगे : संतोष सिंह
Last Updated: Oct 12, 2022 12:00 AM (IST)