Search

 
 
 

धनबाद : बीसीसीएल में निमय नहीं मानने वाले ठेकेदारों पर अधिकारी मेहरबान- ब्रजेंद्र

 
Dhanbad: इंडियन नेशनल माईन वर्कर एसोसियेशन व झारखंड इंटक के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पिछले कई महीनों से बीसीसीएल में रैक में अंडर लोडिंग हो रही है, इससे कंपनी को करोड़ों का नुकसान हो रहा है. बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता को पदाधिकारियों पर जिम्मेवारी तय करनी चाहिए. क्योंकि बहुत सारे पदाधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से कंपनी को करोड़ों का चूना लगाया जा रहा है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ठेका देने के समय शर्तें रहती हैं. उसमें कमी पाई जाने पर ठेकेदारों से जुर्माने की राशि वसूल करने का प्रावधान है. लेकिन उनसे कमी के बावजूद जुर्माना नहीं वसूला जा रहा है. अधिकारी ठेकेदारों के साथ बंदरबांट करन कंपनी को नुकसान पहुंचा रहे है. उन्होंने कहा कि यह भी देखा जाता है कि साइडिंग में कोयला लोड करने के लिए कोयले का अभाव होता है. लेकिन बताया जाता है कि कोयले की कोई कमी नहीं है. इस पर भी संबंधित पदाधिकारियों पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई होनी चाहिए. सीएमडी को वैसे पदाधिकारियों पर भी नजर रखनी चाहिए जो वर्षों से एक ही जगह काबिज हैं. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-people-troubled-by-water-electricity-crisis-in-katras-met-gm/">

धनबाद : कतरास में पानी-बिजली संकट से परेशान लोग जीएम से मिले [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही