Search

 
 
 

धनबाद : अधिकारियों ने की जीवन संस्था में मंदबुद्धि बच्चों के उत्पीड़न मामले की जांच

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  जीवन संस्था में मंदबुद्धि बच्चों के साथ उत्पीड़न के मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. उपायुक्त संदीप कुमार के आदेश पर 21 जुलाई की देर रात टीम में शामिल डीएसपी, एसडीओ, सीडब्ल्यूसी समेत कई अधिकारी जीवन संस्था में पहुंचे. टीम ने पूछताछ के बाद अपनी जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली है. बता दें कि संस्था के प्रबंधक पर पीड़ित बादल पाठक ने नशा आदि कराने एवं जबरन अवैध संबंध का आरोप लगाया था. उपायुक्त ने संस्था के प्रधानाचार्य अनिल सिंह को शो कॉज किया भी किया. जांच टीम में शामिल डीएसपी और एसडीओ ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है और हर बिंदु पर गहन जांच की जा रही है. बता दें कि बादल पाठक डेढ़ महीने से और गौरी कुमारी 11 साल से जीवन संस्था में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे थे. पिछले दिन संदेहास्पद हालत में गौरी कुमारी की मौत हो गई. बादल पाठक ने गौरी कुमारी के साथ हादसे को अपनी आंखों से देखा था. हादसे को याद कर बादल पाठक चीखता व चिल्लाता था और जब-जब वह चीखता, संस्था के लोग उसे डंडे से मारपीट करते. गर्म आयरन से उसका पैर जला दिया.  हालांकि जीवन स्कूल में छात्रों के साथ मारपीट और खाना नहीं देने का मामला पहले भी उठता रहा है. आसपास के रहने वाले लोग आए दिन छात्रों के चीखने- चिल्लाने की आवाज सुनते रहते हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-i-miss-you-a-lot-in-todays-situation-com-ak-rai-anand-mahto/">धनबाद

:  आज की परिस्थिति में बहुत याद आते हैं कॉमरेड ए के राय: आनंद महतो [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही