Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सभी विभाग के पदाधिकारी समन्वय बनाकर काम करें : राहुल शर्मा

Dhanbad: वर्षा के जल को संरक्षण करने के लिए धनबाद जिले में चल रहे जल शक्ति अभियान की स्थिति ठीक नहीं है. जिला प्रशासन द्वारा जो आंकड़े उपलब्ध कराए गए हैं वह बहुत कम है. इसका मुख्य कारण जियो टैगिंग ना करना और पोर्टल पर डाटा अपडेट ना करना है. उक्त बातें आयुष मंत्रालय के संयुक्त सचिव राहुल शर्मा ने शनिवार 10 जून को समाहरणालय में जिले के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक में कही. उन्होंने सभी विभाग के पदाधिकारियों को समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया. जियो टैगिंग और पोर्टल पर डाटा अपलोड करने की बात कही. साथ ही उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को उनके क्षेत्र में हुए बोरिंग का डाटा उपलब्ध कराने को कहा. बैठक में उपायुक्त संदीप सिंह, उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, टेक्निकल ऑफिसर सत्येंद्र कुमार, डायरेक्टर डीआरडीए मुमताज अली अहमद, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही